प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 20 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जेठवारा के डेरवा बाजार से ननिहाल सरियापुर आई किशोरी की बुधवार दोपहर सई नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। परिजन शव का पोस्टमॉर्टम कराए बगैर ही शव लेकर चले गए। डेरवा बाजार निवासी राजेंद्र गुप्ता परिवार सहित मुंबई में रहते हैं। इस बीच घर आने के बाद उनकी 17 साल की बेटी करीना गुप्ता अपने मामा के घर जेठवारा के ही सरियापुर आई। गर्मी के बीच करीना ननिहाल के कुछ लोगों के साथ करीब 10 किलोमीटर दूर देहात कोतवाली के देवघाट के पास सई नदी में नहाने चली आई। नदी के पुल के पास गहरे पानी में जाने से वह डूब गई। साथ मौजूद लोग उसे पानी से निकालकर मेडिकल कॉलेज ले आए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। उसे मृत घोषित करते ही लोग शव लेकर चले गए। देहात कोतवाली एसओ पुष्पराज सिंह ने बताया कि नदी में नहाते समय डूबने से क...