ननिहाल आई किशोरी की करंट की चपेट में आने से मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 13 -- कुंडा, संवाददाता। मां के साथ ननिहाल आई किशोरी की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। किशोरी के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।हथिगवां थाना क्षेत्र के चनपुरवा जहानाबाद गांव निवासी महेन्द्र कुमार सरोज की 15 वर्षीय बेटी राधिका सरोज चार दिन पहले अपनी मां सुनीता के साथ अपने ननिहाल कुंडा के बदलावन का पुरवा गांव आई। वह अपने मामा राम आसरे सरोज के घर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। शनिवार को दोपहर में वह नहाने के बाद कपड़े फैलाने लगी, तभी वह विद्युत तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गई। उसकी चीख सुनकर दौड़े परिजन उसे किसी तरह करंट से छुड़ाया लेकिन तब तक वह अचेत हो चुकी थी। परिजन आनन-फानन में उसे सीएचसी कुंडा लाए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.