लखनऊ, मई 18 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से सोमवार को पार्टी मुख्यालय में वकीलों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। उसने रविवार को चैंबरों को बुल्डोजर से जमींदोज किए जाने और वकीलों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज की शिकायत की।वकीलों का कहना था कि उन्हें पहले कोई नोटिस नहीं मिली। वर्षों से बने चैंबर अवैध कैसे हो गए? भाजपा ने पवित्र ग्रंथ रामचरित मानस को अपमानित किया। पुलिस ने उनके साथ बहुत अपमानजनक व्यवहार किया। महिला वकीलों के साथ भी अभद्रता की गई। तोड़फोड़ से पहले कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई। अखिलेश ने वकीलों के प्रति सहानुभूति जताते हुए लाठीचार्ज और चैंबर तोड़ने की निंदा की। यह भी पढ़ें- नननलन उन्होंने घायल वकीलों के मुफ्त इलाज व मुआवजा देने की मांग की। इस मौके पर एडवोकेट एसपी सिंह, शुभांगी द्व...