बरेली, मई 1 -- बरेली। एक महिला ने थाना बारादरी में अपनी ननद और ननदोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला का कहना है कि ननदोई उसके घर आकर अश्लील हरकतें करता है। उन्होंने अपनी ननद से शिकायत की तो वह भड़क गई और देवर के साथ अवैध संबंधों का आरोप लगाकर ऑडियो भेजकर ब्लैकमेल करने लगी। इससे उनका रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया है। फिर 12 अप्रैल को ननदोई ने घर आकर छेड़छाड़ की और विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। इसको लेकर उन्होंने थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...