प्रयागराज, मार्च 31 -- प्रयागराज। पीसीएस 2024 के परिणाम ने प्रयागराज के एक परिवार को दोहरी खुशी दी है। ननद और भाभी ने प्रतिष्ठित पदों पर चयनित होकर न केवल परिवार, बल्कि शहर और विश्वविद्यालय का भी नाम रोशन किया है। मूलरूप से जौनपुर जिले के सुजानगंज के बर्जीकला गांव के अखिलेश शुक्ला प्रयागराज में कटरा के जगराम चौराहा के पास रहते हैं। उनकी बेटी आकृति शुक्ला ने डिप्टी एसपी पद पर तीसरी रैंक प्राप्त की है। वहीं उनकी बहू श्रेया शुक्ला का कमर्शियल टैक्स ऑफिसर (सीटीओ) पद पर चयन हुआ है। परिणाम आते ही आकृति के पिता अखिलेश शुक्ला और माता कंचन शुक्ला की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आकृति इलाहाबाद विश्वविद्यालय की बीएससी (2017-20) की छात्रा रही हैं। भौतिकी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. केएन उत्तम ने बताया कि वह मेधावी थीं और उनका प्रोजेक्ट स्पेक्ट्रोस्कोपी ...