ननद के सरकारी आवास पर भाभी की गला दबाकर हत्या, परिजनों ने कोतवाली में काटा हंगामा
नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- हिन्दुस्तान टीम, देवरिया। यूपी के देवरिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित सरकारी आवास में ननद के साथ रह रही महिला की शनिवार की आधी रात को हत्या कर दी गई। मामले की जानकारी होने पर आधी रात को ही एसपी अभिजीत आर शंकर समेत अन्य अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसे लेकर रविवार की सुबह मायके पक्ष के लोगों ने कोतवाली में हंगामा किया। उधर, पुलिस ने एक्शन लेते हुए पति समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र के ग्राम चंदवाड़ी निवासी चमनलाल की पत्नी गुड़िया कुछ महीने से अपनी ननद पूर्णिमा विश्वकर्मा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर के सरकारी आवास में रह रही थी। पूर्णिमा स्टाफ नर्स के पद पर तैनात था। बताया जा रहा है कि र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.