ननद के घर रह रही महिला की ट्रेन की चपेट में आकर मौत, मचा कोहराम
बिजनौर, मई 21 -- बिजनौर। शहर कोतवाली के मोहल्ला बुखारा रेलवे लाइन पर मंगलवार की देर रात लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। जानकारी के अनुसार कविता देवी (45) पत्नी जितेंद्र निवासी गांव पूरनपुर गढ़ी थाना नजीबाबाद कुछ दिनों से अपनी ननद के घर पर मोहल्ला बुखारा में आई हुई थीं। मंगलवार को किसी समय वह बुखारा रेलवे लाइन के पास पहुंच गईं। इसी दौरान वहां से गुजर रही लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- ननद के यहां रह रही महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कोहरामपुलिस कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.