ननदोई पर विवाहिता से दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज
रुद्रपुर, सितम्बर 5 -- किच्छा, संवाददाता। विवाहिता ने अपने ननदोई पर कमरे में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर ननदोई के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है। एक विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी ननद और ननदोई भी ससुराल में रहते हैं। आरोप है कि ननदोई उस पर गलत नजर रखता था। विरोध करने पर सास ने उस पर ननदोई को बदनाम करने का आरोप लगाया। इसके बाद पति, सास, ससुर और ननद ने कई बार उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इससे ननदोई के हौसले बढ़ गए। विवाहिता के अनुसार, 24 नवंबर 2025 की रात उसका पति घर पर नहीं था। इसी दौरान ननदोई उसके कमरे में घुस आया और दुष्कर्म किया। उसने मायके में फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वह मायके चली गई। विवाहिता ने आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.