बस्ती, मार्च 14 -- बस्ती। जिले के कलवारी थानाक्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप है कि उसके ननदोई ने उसे अकेला पाकर पकड़ लिया और जबरदस्ती करने लगा। शोर मचाने पर अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। महिला ने घटना की शिकायत की तो अन्य लोगों ने मिलकर मारापीटा। प्रकरण में कोर्ट ने कलवारी पुलिस को केस दर्ज कर जांच का आदेश दिया है। एसएचओ कलवारी संतोष कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी सुग्रीव समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। कलवारी थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर बताया है कि 20 नवंबर 2025 को वह अपने घर पर मौजूद थी। सिद्धार्थनगर के उसका बाजार थानाक्षेत्र के रहने वाले उनके ननदोई घर पर आए हुए थे। आरोप है कि ननदोई ने अकेली पाकर पकड़ लिया। शोर मचाने पर डराधमका कर चुप करा दिया और...