किशनगंज, मई 7 -- पौआखाली, एक संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र के ननकार गांव में आयोजित 108 हरिनाम संगीतमय अष्टयाम का गुरुवार को विधि-विधान के साथ विसर्जन हो गया। करीब 60 घंटे तक चले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे गांव में भक्ति और संकीर्तन का माहौल बना रहा।अष्टयाम के दौरान दिन-रात हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान होते रहे। गांव समेत आसपास के इलाकों से पहुंचे श्रद्धालु भगवान के नाम का जाप करते नजर आए। आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया।आयोजन समिति के अध्यक्ष कुणाल सिन्हा ने बताया कि क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना को लेकर अष्टयाम का आयोजन किया गया था। यह भी पढ़ें- गोविंदपुर महतोबांध में भक्तिमय माहौल, 16 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन धुलट के साथ सम्पन्न ग्रामीणों के सहयोग से कार्य...