नदेसर में बरेली के युवक ने लगाई फांसी
वाराणसी, जुलाई 1 -- वाराणसी। नदेसर में मंगलवार शाम किराए के कमरे में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान बरेली के बहेड़ी (थाना और गांव) निवासी इसरार अहमद के पुत्र अयाज के रूप में हुई। वह दो वर्षों से वाराणसी में रहकर पीवीसी पैनल लगाने का कार्य करता था। उसके साथियों ने कैंट पुलिस को बताया कि काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अयाज का शव पंखे से लटका मिला। कैंट पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। नदेसर चौकी प्रभारी सुमित पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। घटना के पीछे कारण पता नहीं चल सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.