वाराणसी, अप्रैल 28 -- वाराणसी। नदेसर इलाके में मंगलवार को एक होटल के पास मनबढ़ों ने ईंट से दो युवकों पर हमला कर दिया। इससे दोनों घायल हो गए। काजीपुरा खुर्द (सिगरा) निवासी सुमित मौर्या अपने साथी सागर भारती के साथ खरीदारी कर रहे थे। इस दौरान विनोद यादव, उसका भाई अजय यादव और सादत रंगरेज कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचे। दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस पर मनबढ़ों ने दोनों युवकों पर ईंट से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से वे घायल हो गए। कैंट पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया। यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में मारपीट, चार पर केस यह भी पढ़ें- हमले के आरोपी की अर्जी रद्द
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.