लखीसराय, जून 15 -- चानन, निज संवाददाता। जिले में सोमवार की मध्य रात्रि से चार माह के लिए किऊल नदी से बालू खनन बंद हो गया है। नेशनल ग्रीन ट्ब्यिूनल एनजीटी के आदेश पर प्रत्येक वर्ष होता है। आगामी महीनों में वर्षा के कारण नदियों के बढ़ने वाले जलस्तर को देखते हुए किसी भी आपदा से बचने के लिए प्रत्येक वर्ष इस अवधी में 16 जून से लेकर 15 अक्टूबर तक बालू खनन बंद रहता है। यह भी पढ़ें- आज से सोन नदी से बालू खनन पर रोक, 15 अक्टूबर तक रहेगा प्रतिबंधबालू घाटों से बालू निकासी बंद इस नियम के बाद जिलों में चल रहे बालू घाटों से बालू निकासी बंद हो गया है। दूसरी तरफ एहतियात के तौर पर खनन विभाग बालू घाटों पर जाने वाले रास्तों की मिट्टी कटाई करते हुए क्लोज किया जा रहा है। ताकि किसी भी प्रकार से अवैध खनन लोग नहीं कर सकें। बालू खनन बंद होने के कारण इस अवधि में कि...