बरेली, अप्रैल 4 -- शाही, संवाददाता।गांव डूंगर के पास डोहरा नदी में कई दिनों से मगरमच्छ देखे जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया मगरमच्छ नदी से निकल कर जंगल की तरफ 100 मीटर तक चले जाते हैं। इससे किसानों,चरवाहों में भय एवं दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को फोन कर मगरमच्छ को पकड़ने की गुहार लगाई है। वन रेंजर संतोष कुमार मठपाल ने बताया कि टीम भेजा जा रहा। ग्रामीण नदी के पास न जाएं। इसके लिए एक चेतावनी बोर्ड लगाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...