मोतिहारी, अगस्त 27 -- रक्सौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीमा पार नेपाल में कथित रूप से हत्या कर मरनहिया नदी में फेंका गया एक किशोर का शव गुरुवार को बहते हुए रक्सौल पहुंच गया। पुलिस ने अहिरवाटोला स्थित गणिनाथ मंदिर के पीछे बांसवारी के समीप नदी से शव बरामद किया। शव करीब दो-तीन दिन पहले का बताया जा रहा है। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मामले की पुष्टि रक्सौल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रमेश कुमार महतो ने की। उन्होंने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव की पहचान मिठू कुमार (12), निवासी विशुनपुरवा वार्ड नंबर-3, कलैया, बारा, नेपाल के रूप में की है।पुलिस ने इस मामले में यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिह...