नदी संरक्षण प्रशासन और जनता दोनों का दायित्व
वाराणसी, जून 12 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में विशेषज्ञ सदस्य डॉ. अफरोज अहमद ने कहा कि नदी सहित पर्यावरण संरक्षण सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का दायित्व है। पर्यावरण और अर्थव्यवस्था एक-दूसरे से जुड़े हैं। उन्होंने डीएम को निर्देश दिया कि एनजीटी के आदेशों का पालन कराते हुए जनभागीदारी के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें। एनजीटी सदस्य गुरुवार को वाराणसी दौरे पर थे। उन्होंने सर्किट हाउस सभागार में एनजीटी द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। सीएमओ से कहा कि अस्पतालों में 48 घंटे से ज्यादा समय तक बायोमेडिकल वेस्ट न रहे। यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी को निर्देश दिया कि ई-वेस्ट के निस्तारण के लिए रीसाइक्लर या खरीदार का बंदोब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.