नदी में स्नान करने गए फेरीवाले की डूबने से मौत
आजमगढ़, जून 3 -- आजमगढ़, संवाददाता। निजामाबाद थाना क्षेत्र के डोडोपुर गांव के पास तमसा नदी के श्रीकृष्णा नगर घाट पर मंगलवार की सुबह स्नान करने गए फेरी लगाने वाले युवक की डूबने से मौत हो गई। बुधवार को उसका शव उतराया मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। निजामाबाद थाना क्षेत्र के डोडोपुर गांव निवासी 47 वर्षीय दुबरी गांव-गांव में फेरी लगाकर बर्तन बेचते थे। प्रतिदिन की तरह सोमवार की सुबह वह तमसा नदी के श्रीकृष्णा नगर घाट पर स्नान करने के लिए गए थे। काफी देर बाद भी वह घर नहीं लौटे। परिजन उन्हें ढूंढते हुए नदी के पास पहुंचे। वहां खेल रहे बच्चों ने बताया कि एक व्यक्ति नदी में डूब गया है। इसके बाद घरवालों ने स्थानीय गोताखोरों और पुलिस की मदद से नदी में तलाशा शुरू कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को गांव के कुछ लोग नदी की तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.