समस्तीपुर, मार्च 30 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के बूढ़ी गंडक नदी में बने महथी पुल घाट के निकट शनिवार को दुर्गा मूर्ति विसर्जन के बाद नहाने के क्रम में एक किशोर लापता हो गया था। उसका शव सोमवार को नदी में उपलाते देखा गया। सूचना थाना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि मृतक किशोर महथी टोला मंडैया निवासी बैजू साह का पुत्र सुंदर कुमार (15) है। शव बरामदगी के बाद अपर थानाध्यक्ष शिव नारायण कुमार ने इन्क्वेस्ट दर्ज की। बताया जाता है कि चैती नवरात्रा के बाद मूर्ती का विसर्जन बूढ़ी गंडक नदी के महथी पुल घाट पर किया गया। उस दौरान किशोर भी मूर्ति विसर्जन में शामिल था। मूर्ति विसर्जन के बाद वह नदी में स्नान करने लगा और लापता हो गया। गोताखोरों द्वारा खोजबीन में पता नहीं चल पाया। अगले दिन रविवार को सुबह से ही स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.