मिर्जापुर, अप्रैल 29 -- जिगना,मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा चौकी अंतर्गत कठवइयां गांव में कर्णावती नदी में मंगलवार को युवक का शव बरामद होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से हत्या किए जाने का खुलासा हुआ है। कठवइयां गांव निवासी 19 वर्षीय राहुल प्रजापति पुत्र ललित कुमार उर्फ झब्बल प्रजापति का शव 28 अप्रैल की सुबह घर से कुछ ही दूरी पर कर्णावती नदी में बरामद हुआ था। बीते 26 अप्रैल को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शव के साथ 50 किलो वजनदार पत्थर से बंधा हुआ था। जीभ बाहर निकली थी। नाक के नीचे खून का थक्का जमा था। घटनास्थल पर पहुंचे नगर क्षेत्राधिकारी विवेक जावला ने प्रथम दृष्टया हत्या का मामला माना था। आशंका जताई थी कि हत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.