नदी में मिला युवक का शव, दोस्त से पूछताछ
कौशाम्बी, अक्टूबर 6 -- कौशाम्बी, संवाददाता। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर गांव के पास सोमवार रात करीब 10 बजे नदी में एक युवक का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू कर शव को नदी से बाहर निकाला।डीएसपी मंझनपुर सौरभ सामंत ने बताया कि मृतक की पहचान इलाके के गोबरसहाई गांव निवासी वीरेंद्र (35) पुत्र जगजीत के रूप में हुई। बताया गया कि वीरेंद्र सोमवार शाम करीब सात बजे अपने एक दोस्त के साथ नदी के पास गया था। घटना के बाद पुलिस ने साथ रहे दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस युवक की मौत नदी में डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसकी जांच कर रही है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी विनीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.