चतरा, मार्च 6 -- मयूरहंड प्रतिनिधि जहां एक ओर पूरा क्षेत्र रंगों के त्योहार होली के उल्लास और जश्न में डूबा हुआ था, वहीं दूसरी ओर मयूरहंड थाना क्षेत्र से आई एक दुखद खबर ने लोगों को स्तब्ध कर दिया। थाना क्षेत्र के कदगावां खुर्द बगीचा के समीप लेढींया नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बुधवार शाम को ग्रामीण जब नदी की ओर गए, तो उन्होंने पानी में एक शव को तैरती अवस्था में देखा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। त्योहार के दिन इस तरह की घटना की खबर मिलते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय मयूरहंड थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.