आजमगढ़, जून 4 -- आजमगढ़, संवाददाता। रौनापार थाना क्षेत्र के रोशनगंज में बुधवार को घाघरा नदी में मवेशी धोते समय डूबने से वृद्ध की मौत हो गई। गांव के लोगों ने करीब तीन घंटे तक तलाश के बाद उनका शव बाहर निकाला। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। रौनापार थाना क्षेत्र के रोशनगंज गांव निवासी 65 वर्षीय रामउग्रह मंगलवार की सुबह में मवेशी लेकर घाघरा नदी की ओर गए थे। सुबह करीब नौ बजे वह नदी में मवेशी धो रहे थे। इस दौरान वे गहरे पानी में जाने के कारण डूब गए। घटना की जानकारी होते ही गांव के लोग पहुंच गए। यह भी पढ़ें- पोखरे में नहाते समय डूबा युवक, देर शाम मिला शव नदी में वृद्ध की तलाश शुरू की। सूचना पर पुलिस भी आ गई थी। गांव के लोगों ने करीब तीन घंटे तक तलाश के बाद उनके शव ढूंढकर बाहर निकाला। पुलिस ने शव को...