बिहारशरीफ, मार्च 14 -- नदी में मछली मारने के लिए दो गुट आमने-सामने अस्थावां मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री ने अधिकारी को दिया आवेदन जिला मत्स्य पदाधिकारी ने सीओ को जलकरों की सीमांकन करने को भेजा पत्र बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। अस्थावां अंचल के सदरपुर मौजा के गैरमजरुआ जलकर (जिरायन नदी) में मछली मारने के लिए दो गुट आमने-सामने आ गये हैं। मामले में अस्थावां प्रखंड मत्स्जीवी सहयोग समिति के मंत्री भोला कुमार ने जिला मत्स्य पदाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की फरियाद लगायी है। आवेदन में कहा गया कि अस्थावां अंचल के सदरपुर मौजा के कुछ जलकरों की बंदोबस्ती नहीं हो सकी। जबकि, कुछ सैरातों की पूर्व में बिंद अंचल की मत्स्यजीवी सहयोग समिति के साथ बंदोबस्ती कर दी गयी थी। इससे अस्थावां के मछुआरों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने चिह्नित जलकरों...