चम्पावत, मार्च 14 -- टनकपुर में शारदा नदी में स्नान के दौरान बह रहे पीलीभीत के एक श्रद्धालु को जल पुलिस के जवानों ने बचा लिया। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह बीसलपुर पीलीभीत निवासी 18 वर्षीय राजकुमार परिजनों के साथ शाारदा घाट में स्नान कर रहा था। इस बीच संतुलन बिगड़ने से वह नदी में बहने लगा। राजकुमार को बहता देख परिजनों ने शोर मचाया। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात स्थानीय तैराक व जल पुलिस के जवानों ने युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू टीम में कांस्टेबल अनिल कुमार, भुवन मेहरा, अमित कश्यप, विजय सिंह शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.