नदी में बह गया युवक, तलाश जारी
महोबा, अगस्त 7 -- खन्ना, संवाददाता। दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने गया युवक नदी के तेज बहाव में बह गया। दोस्तों के शोर मचाने पर आस पास के लोग एकत्र हो गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से चलाए गए रेस्क्यू के बाद भी जब सुराग न लगा तो एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। युवक का सुराग न लगने से परिजन दहशत में है। थाना क्षेत्र के ग्योड़ी गांव निवासी संजय सिंह का 18 वर्षीय पुत्र महानगर में रहता था। 2 अगस्त को वह गांव आया था। शुक्रवार को दोस्तों के साथ शीहो नदी में स्नान करने लगा। युवक ने नदी में छलांग लगा दी। नदी का बहाव तेज होने के कारण युवक देखते ही देखते नदी में समां गया। दोस्तों ने जब नजारा देखा तो हड़कंप मच गया। चीख पुकार के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू चलाया मगर युवक को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.