नदी में बहकर आई लकड़ियां पकड़ने को जान जोखिम में डाल रहे ग्रामीण
कुशीनगर, अगस्त 31 -- कुशीनगर। बड़ी गंडक (नारायणी) नदी में नेपाल से पानी के साथ बड़ी मात्रा में लकड़ियां और अन्य सामान भी बहकर आ रहा है। नदी किनारे बसे गांवों के महिला, पुरुष और बच्चे इन लकड़ियों को पकड़ने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। ग्रामीण नदी की तेज धारा में उतरकर बहती लकड़ियों को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। प्रशासन के अलर्ट के बावजूद नदी में उतर रहे लोगों को रोकना चुनौती बना हुआ है। उधर, छितौनी तटबंध पर स्थित भेड़ियारी ठोकर नंबर तीन के समीप एसडीआरएफ की टीम नदी में नेपाल से बहकर आए शवों की तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें- बाढ़ में बहकर आ रहे नेपाल त्रासदी के निशान, चौथे दिन चार और शव बरामद नदी का तेज बहाव और बढ़ता जलस्तर एसडीआरएफ के जवानों के लिए भी चुनौती बना हुआ है। शाम त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.