सहारनपुर, अप्रैल 18 -- सहारनपुर, बड़गांव। थाना बड़गांव क्षेत्र में हत्या के बाद दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे से शव नदी में फेंकने के मामले में पुलिस जांच तेज कर दी है। अज्ञात व्यक्ति का शव कपड़े में बंधा मिला था। मृतक की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमों को लगाया है।शुक्रवार सुबह गांव हसनपुर लोटनी के समीप पूर्वी यमुना नहर में लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। स्थानीय लोगों ने जब नहर में कपड़े में बंधा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी थी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। यह भी पढ़ें- हत्या कर फेंके गए युवती के शव की नहीं हुई पहचान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। शव क...