सिद्धार्थ, मार्च 11 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। उस्का बाजार थाना क्षेत्र के संगलदीप गांव का एक मासूम मंगलवार दोपहर बाद पास से बहने वाली नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान व गहरे पानी में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया जबतक लोग पहुंचते तब तक वह डूब चुका था। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की गई लेकिन देर शाम तक पता नहीं चल सका था।संगलदीप गांव निवासी ऋषिकेश (8) पुत्र शैलेश कुछ बच्चों के साथ मंगलवार को दोपहर दो बजे पास से बहने वाली राप्ती नदी में नहाने गया था। नहाते हुए उसे अंदाजा नहीं हुआ और गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे डूबते देखा तो शोर मचाया इसके बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ पहुंच गई। कुछ साहसी लोगों ने बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी लेकिन पता नहीं चल सका। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और रोने-बि...