नदी में नहाने गए 55 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
लोहरदगा, जून 13 -- नदी में नहाने गए 55 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा भंडरा के भौरो बलुवा टोली गांव में शुक्रवार को 55 वर्षीय रवि उरांव की नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। घटना दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि रवि उरांव रोज की तरह शुक्रवार दोपहर गांव के पास स्थित नदी में नहाने गए थे। काफी देर तक जब वे घर वापस नहीं लौटे तो घरवालों को चिंता हुई। खोजबीन के दौरान नदी किनारे उनके कपड़े मिले। इसके बाद ग्रामीणों ने नदी में उतरकर तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने रवि उरांव को नदी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही भंडरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.