नदी में नहाने गए बालक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम नदी में नहाने गए बालक की डूबने से मौत
शाहजहांपुर, मई 11 -- ददरौल। थाना क्षेत्र के गांव नागरपाल में रविवार को दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए एक बालक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव नागरपाल निवासी वीरपाल का 12 वर्षीय पुत्र रोहित रविवार दोपहर अपने मित्र रमन, दीपक और बड़े भाई राजा के साथ गांव के पश्चिम बह रही गर्रा नदी पर नहाने गया था। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे नदी पार कर दूसरे छोर पर बसे गांव चांदापुर पहुंच गए। वहां मंदिर के पास नहाते समय करीब 2:45 बजे रोहित अचानक गहरे पानी में चला गया। यह भी पढ़ें- रिखिया : पत्थर खदान में नहाने के दौरान 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत भाई राजा और उसके दोस्तों ने रोहित को बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी अधिक गहरा होने के का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.