नदी में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत, भीषण गर्मी से चाहते थे राहत; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
भिंड, जून 18 -- मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित पहुज नदी में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। यह हादसा उस समय हुआ जब भिंड जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के लिधौरा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आए युवक दोस्तों के साथ नदी में नहाने पहुंचे थे। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और दोनों राज्यों के सीमा क्षेत्र और परिवार में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिहोना थाना क्षेत्र के लिधौरा और अतियनपुरा गांव से जुड़े एक दर्जन से अधिक युवक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। भीषण गर्मी के बीच सभी युवक उत्तर प्रदेश के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुरा स्थित पहुज नदी में नहाने के लिए चले गए। बताया जा रहा है कि नहाते समय कुछ युवक नदी के गहरे हिस्से में पहुंच गए और त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.