नदी में नहाने गए छात्र को खींच ले गया मगरमच्छ, रक्षाबंधन पर घर में मचा कोहराम, वीडियो वायरल
झांसी, अगस्त 28 -- Jhansi News: यूपी के झांसी जिले में रक्षाबंधन के त्योहार की खुशियां ज्यादा देर तक नहीं टिकी। एरच थाना क्षेत्र के ढिकौली गांव में शुक्रवार को दोस्तों के साथ बेतवा नदी में नहाने गए एक स्नातक के छात्र को मगरमच्छ खींच ले गया। छात्र कानपुर से रक्षाबंधन मनाने घर आया था। इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें मगरमच्छ छात्र को ले जाता दिख रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। आनन-फानन में पुलिस-प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। देर शाम को एसडीआरएफ ने भी मोर्चा संभाल लिया। हालांकि अभी तक छात्र का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया कि ढिकौली के रहने वाले तकदीर यादव किसान हैं। उनका 21 वर्षीय बेटा रणवीर यादव स्नातक का छात्र था और कानपुर में रहकर कोचिंग पढ़ता है। शुक्रवार सुबह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.