नदी में नहाने के दौरान 16 वर्षीय किशोर डूबा, लापता
सीतामढ़ी, मई 18 -- शिवहर। जिले के तरियानी प्रखंड के खोरठा गांव के समीप सोमवार को बागमती नदी में नहाने के क्रम में एक करीब 16 वर्षीय किशोर साहिल कुमार डुब कर लापता हो गया। वह तरियानी प्रखंड के फतेहपुर गांव निवासी स्व. राजीव कुमार सिंह उर्फ बैजू सिंह का पुत्र है। दिनभर किए गए खोजबीन के बाद भी उसका पता नही चल सका। साहील कुमार अपने साथियों के साथ बागमती नदी में नहाने गया था। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया।
स्थानीय प्रयास स्थानीय लोगों द्वारा काफी प्रयास किया गया, लेकिन साहील का कोई पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया। दिनभर खोज अभियान चलता रहा। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि व ग्रामीण नीरज कुमार सिंह भी दिनभर ग्रामीणों के साथ वहां कैम्प किए रहे।
सरकारी कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.