संतकबीरनगर, जून 6 -- नाथनगर/पौली (संतकबीरनगर) हिन्दुस्तान टीम। कुआनो नदी के दौलतपुर घाट पर शुक्रवार को नहाते समय सगे भाई-बहन की डूबकर मौत हो गई। मरने वाले दोनों बच्चे महुली क्षेत्र के मानपुर के रहने वाले थे। परिजनों के साथ स्नान के लिए आए थे।महुली क्षेत्र के मानपुर निवासी हकीमुल्लाह अपने भाई अताउल्लाह और अपने दो बच्चों मो. सलीम (13) और बेटी इफ़तजहां (10) के साथ ससुराल धनघटा क्षेत्र के परसहर गया था। शुक्रवार को सुबह लगभग दस बजे हकीकुल्लाह दोनों बच्चों और भाई के साथ दौलतपुर घाट पर स्नान के लिए पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहाते समय मो. सलीम और इफ़तजहां कुआनो नदी के गहराई में डूबने लगे। यह भी पढ़ें- पिता ने अपने 2 मासूम बच्चों को जहर पिलाकर मार डाला, यूपी में दिल दहलाने वाली घटना इस दौरान चीख-पुकार सुनकर लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास ...