उरई, फरवरी 27 -- कुठौंद। कुठौंद थाना क्षेत्र ग्राम पारेन के बाहर से निकली यमुना नदी में तीन दोस्तों को बचाने के चक्कर में नदी में डूबे किशोर कुलदीप खुद डूब गया और मौत के गाल में समा गया। जिसके शव को एसडीआरएफ ने घटना स्थल से दो किमी दूर बरामद किया। कुलदीप का शव नदी में मिलते ही परिजनों में रोना पीटना मच गया और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार दोपहर पारेन निवासी राजू दोहरे का 17 वर्षीय बेटा कुलदीप नदी किनारे सब्जी की फसल में पानी लगाने जा रहा था। इसी दौरान गांव में आए हुए औरैया के ग्राम सहाल इटहा निवासी 15 वर्षीय सत्यम दोहरे, 16 वर्षीय शिवम पुत्र अरविंद, 15 वर्षीय शीलू पुत्र रामपाल दुबे भी उसके साथ नदी किनारे चले गए थे। दोपहर बाद सत्यम, शिवम व शीलू नदी में नहाने उतरे तो वह डूबने लगे थे और उनके चिल्लाने पर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.