नदी में तीन बच्चे समेत चार डूबे, तीन को ग्रामीणों ने बचाया, छात्रा लापता
मोतिहारी, जून 20 -- बंजरिया, एसं। बंजरिया थाना क्षेत्र के उतरी फुलवार पंचायत स्थित बंगरी नदी में शुक्रवार को चार लोग डूब गये, जिसमें से तीन को ग्रामीणों ने बचा लिया। जबकि एक किशोरी अभी भी लापता है। चौबीस घंटे बीत जाने के बाद भी किशोरी का अभी तक पता नहीं चल सका है। एस डी आर एफ की टीम नदी में किशोरी की तलाश कर रही है। किशोरी उतरी फुलवार पंचायत के ब्रह्मपुरा वार्ड 5 के निवासी उमेश महतो की नौ वर्षीया पुत्री अन्नु कुमारी है।
घटना का विवरण जानकारी के अनुसार अन्नू अपनी दादी बुन्नी देवी(60) ,अपने गांव की नंदिनी (10) व कृष्णा (11) के साथ बंगरी नदी के पास गई थी। बुन्नी देवी नदी किनारे कपड़ा साफ कर रही थी । वहीं अन्नु अपने गांव के बच्चों के साथ नदी के किनारे जलावन के लिए लकड़ी चुन रही थी। उसी दौरान बुन्नी देवी पानी में डूबने लगी। उनको बचाने में अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.