नदी में डूब रहे तीन किशोरों की जान बचाने वाला छात्र सम्मानित
सुल्तानपुर, मई 12 -- गोसाईगंज, संवाददाता। अर्जुनपुर गांव के 13 वर्षीय बहादुर छात्र राजकुमार को जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने प्रशस्ति-पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। डीएम ने उसे कक्षा 9 की किताबें भी प्रदान कीं और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सरकारी विद्यालय में उसका प्रवेश सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। पांच मई को गोसाईगंज थाने के अर्जुनपुर गांव से होकर बहने वाली गोमती नदी में नहाते समय चार लोग गहरे पानी में चले गए थे। हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि गांव के राजकुमार ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए तीन किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। उसके इस साहसिक कार्य की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। एसडीएम जयसिंहपुर प्रभात कुमार सिंह मंगलवार को राजकुमार और उनकी मां जुगुना देवी को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.