बिजनौर, फरवरी 24 -- खो बैराज नहर में कूदे युवक का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। तलाश अभियान लगातार जारी है। परिजनों ने एसडीएम से मुलाकात कर बेटे को शीघ्र बरामद करने की मांग की है। धामपुर निवासी योगेश सैनी शनिवार शाम शेरकोट पहुंचा था। वह नेशनल हाईवे पर स्थित खो बैराज पुल से नहर में कूद गया। सूचना दिए जाने पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की। लेकिन नहर में तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण सफलता नहीं मिल सकी। आशंका जताई जा रही है तेज पानी के बहाव में युवक नदी में बहकर आगे निकल गया या वह किसी झाड़ झंकाड़ में फंस गया होगा। उधर एसडीएम का कहना है युवक की तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.