शाहजहांपुर, जून 16 -- जैतीपुर, संवाददाता। बहगुल नदी में डूबकर जान गंवाने वाले भाई-बहन के शव सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। शाम को गमगीन माहौल में दोनों बच्चों को रामगंगा के बेला डांडी घाट पर दफन कर दिया गया। गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव डभौरा निवासी अमर सिंह उर्फ कल्लू राम शनिवार को परिवार के साथ थाना क्षेत्र के गांव कुलुआबोझ में रिश्तेदारी में जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। रविवार दोपहर उनका बेटा विजय (14) और बेटी किंजल (9) बहगुल नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। यह भी पढ़ें- मरते दम तक अटूट रहा भाई बहन का प्यार, नदी छोड़ा हाथ घटना के बाद दोनों बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।...