सिद्धार्थ, मार्च 12 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। उस्का बाजार थाना क्षेत्र के संदलदीप में मंगलवार दोपहर एक आठ साल का बच्चा डूब गया था। तब से वह लापता है। सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है लेकिन दूसरे दिन भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।संगलदीप गांव निवासी ऋषिकेश (8) पुत्र शैलेष कुछ बच्चों के साथ पास से बहने वाली राप्ती नदी में मंगलवार दोपहर नहाने गया था। इस दौरान वह नहाते हुए गहरे पानी में जाकर डूब गया। डूबता देख शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। स्थानीय गोताखोरों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी लेकिन कुछ पता नहीं चल सका था। बुधवार को भी सर्च आपरेशन चलाया गया लेकिन बच्चे का पता नहीं चल सका। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उस्का बाजार थानाध्यक्ष हरे कृष्ण उपाध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.