सिमडेगा, फरवरी 1 -- बोलबा, प्रतिनिधि। पर्यटक स्थल दनगददी के गहरे पानी में डूबे छात्र अभिषेक कुमार सिंह का शव रविवार को बरामद किया गया। बोलबा प्रखंड के स्थानीय तैराको के प्रयास से रविवार की सुबह छात्र का शव गहरे पानी से निकाला गया। जैसे ही छात्र का शव नदी से निकाला गया पूरा माहौल गमगीन हो गया। परिजनो का रो रोकर बुरा हाल था। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया। उल्लेखनीय है कि ठेठईटांगर के संत पीटर इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र एवं शिक्षक शनिवार को पिकनीक मनाने के लिए पर्यटक स्थल दनगददी गए थे। वहीं नहाने के क्रम में स्कूल के आंठवी कक्षा का छात्र अभिषेक कुमार सिंह गहरे पानी में डूब गया था। शनिवार की दोपहर से ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस के द्वारा नदी में ड़ूबे अभिषेक की तलाश की जा रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.