लखीमपुरखीरी, मार्च 7 -- शहर से पचपेड़ी पुल पर शारदा नदी में डूबे किशोर का शव शनिवार दोपहर बरामद हुआ। उसकी तलाश में फूलबेहड़ पुलिस व फ्लड पीएसी लगी रही मगर शुक्रवार शाम तक किशोर का पता नहीं चल सका। पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रकाश नगर निवासी रामलाल कश्यप का 16 वर्षीय पुत्र अजय तथा मोहल्ला रामनगर निवासी उसके मौसा गुड्डू कश्यप का 18 वर्षीय पुत्र राज कश्यप के साथ शारदा नदी के पचपेड़ी पुल पर टहलने आए थे। करीब साढ़े तीन बजे यह लोग नदी में नहाने लगे। नहाते समय अजय गहरे पानी में चला गया और डूब गया। वहीं कुछ दूरी पर नहा रहा राज कश्यप भी डूबने लगा तो शोर मचाया। पुल पर मौजूद लोग तुरंत नाव लेकर तलाश में जुट गये। राज कश्यप को तो लोगों ने बचा लिया मगर अजय का पता नहीं चल सका। शुक्रवार को सुबह से फ्लड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.