संतकबीरनगर, जून 19 -- संतकबीरनगर, राजेश पाण्डेय। संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के नकहा गांव में सरयू नदी में डूबी बालिका का शव 24 घंटे बाद दूसरे दिन घटना स्थल से लगभग एक किमी की दूरी पर नदी से बरामद हुआ। वह गुरुवार को नदी में स्नान करते समय नदी में डूब गई थी। शव की पहचान होते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- नदी में नहाने गई बालिका डूबी, लापता घटना का विवरण स्थानीय थाना क्षेत्र के नकहा गांव निवासी राम पलट की पुत्री नैसी (13) गुरुवार को गांव के कुछ बच्चों के साथ भैंस चराने गई थी। गर्मी के कारण बच्चों के साथ सरयू नदी में स्नान कर रही थी। स्नान करते समय नदी की तेज धार में बह गई। साथ में तीन बच्चे और बह गए। पास में ही स्न्नान कर रहे कुछ चरवाहों ने अन्य तीन बच्चों को क...