नदी में डूबी किशोरी का शव बरामद
मोतिहारी, जून 22 -- बंजरिया, एसं। पिछले चार दिनों से नदी में डूबी किशोरी का शव कड़ी मशक्कत के बाद प्रशासन ने बरामद कर लिया है। बरामद सोमवार को दोपहर 2.30 बजे के करीब हुई है। शव मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही किशोरी के पिता उमेश महतो सोमवार को दोपहर पंजाब से अपने गांव वापस लौट आए हैं। वहीं, उसके चाचा घटना की जानकारी मिलते ही शुक्रवार की रात काठमांडू से गांव आ गए थे। बताते चलें कि शुक्रवार को दोपहर उतरी फुलवार के ब्रह्मपुरा के वार्ड 5 निवासी उमेश महतो की पुत्री अन्नु कुमारी (9)अपनी दादी बुन्नी देवी के साथ बंगरी नदी में गई थी। जहां उसकी दादी नदी में कपड़ा साफ कर रही थी। वहीं अन्नू गांव के दो और बच्चों के साथ लकड़ी चुनने लगी। तभी बुन्नी देवी नदी में डूबने लगी। उन्हें डूबता देख बाकी तीनों बच्चे नदी में कूद गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.