नदी में डूबीं दो सगी बहनों का दूसरे दिन भी पता नहीं,गोताखोर कर रहें तलाश
मऊ, जून 26 -- दुबारी/मधुबन,हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन क्षेत्र के गजियापुर के सामने सरयू नदी में स्नान के दौरान दस वर्षीय छोटे भाई को बचाने के दौरान डूबी दो सगी बहनों का गुरुवार को 30 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है। एनडीआरएफ के गोताखोर और स्थानीय ग्रामीणों के साथ प्रशासन तलाश में जुटे हुए हैं। लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिल पाई। उधर, बेटियों के नदी में लापता होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। मधुबन थाना क्षेत्र के गजियापुर निवासी किसान रामविलास यादव बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे गांव के कुछ लोगों के साथ एकादशी पर सरयू नदी में स्नान करने के लिए आए थे। रामविलास का 10 वर्षीय बेटा निर्भय यादव नदी में स्नान के दौरान डूबने लगा। छोटे भाई को डूबता देख बड़ी बहन 20 वर्षीय प्रियांशु नदी में कूदी और उसे धक्का देकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.