नदी में डूबने से सात वर्षीय बालक की मौत, मातम
रांची, जून 7 -- चान्हो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मेलानी गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में सात वर्षीय बालक की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अंकज महतो के रूप में की गई है। घटना रविवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, अंकज अपनी मां मंजू देवी और बड़े भाई के साथ मेलानी गांव स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था। उसके नाना सिधुवा महतो हैं। परिवार का मूल निवास बुढ़मू थाना क्षेत्र के मुन्ना नावाटोली गांव में है। बताया गया कि रविवार को मंजू देवी नदी में कपड़े धोने गई थीं। इसी दौरान अंकज अपने भाई के साथ नदी किनारे खेल रहा था। खेलते-खेलते उसका पैर फिसल गया और वह नदी के गहरे पानी में चला गया। बच्चे को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.