फतेहपुर, मार्च 16 -- खखरेरु। थाना क्षेत्र के भुरुही गांव में सोमवार सुबह ससुर खदेरी नदी में डूबने से छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। भुरुही निवासी सोनू पाल का छह वर्षीय पुत्र अंश कुमार सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे अपने साथियों के साथ घर से करीब तीन सौ मीटर दूर स्थित ससुर खदेरी नदी के किनारे खेलने गया था। खेलते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। साथ खेल रहे बच्चों ने घर पहुंचकर अंश की मां नीलू देवी को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद बच्चे को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंश के पिता सोनू पाल रोजी-रोटी के सिलसिले में बेंगलुरु में रहते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गए हैं। थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.