नदी में डूबने से मदरसा छात्र की मौत
बांदा, जून 14 -- नरैनी। कालिंजर थाना क्षेत्र के मसौनी स्थित मदरसा में छतरपुर जिले के सरबई थाना क्षेत्र के खड़ेही गांव निवासी छात्र अकरम (16) पुत्र असलम शुक्रवार को दोपहर अचानक लापता हो गया। शनिवार को नदी स्नान करने गए गांव के कुछ लोगों ने पहाड़ीमाफी के बागै नदी के पथरियन घाट के पास शव पानी में उतराता देखा। मदरसा मौलवी शफाकत अली को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.