नदी में डूबने से बच्चे की हुई मौत
मोतिहारी, मई 31 -- मोतिहारी, निसं। सिकरहना बूढी गंडक नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरदाहा वार्ड 6 निवासी अनरजीत सहनी का पुत्र अंकुश कुमार (10) था। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रशिक्षु डीएसपी सह मुफस्सिल थानाध्यक्ष कुमारी प्रियंका ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। बताया जाता है कि उक्त बालक सुनर माई स्थान से पूरब सिकरहना नदी किनारे गया था। जहां पैर फिसलने के कारण वह नदी में चला गया। गहरे पानी में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.