महोबा, जून 8 -- महोबा, संवाददाता। नदी में डूबने से शिक्षक और उसके भाई की मौत हो गई। भाइयों की मौत से कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया है।फतेहपुर जिले के थाना चांदपुर के बिजौली गांव निवासी 32 वर्षीय जितेंद्र पनवाड़ी के नैपुरा गांव में स्थित परिषदीय विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात था। वह अपनी पत्नी शालू देवी व पांच वर्षीय पुत्र सिद्धांत के साथ पनवाड़ी में किराए के मकान में रहता था। जितेंद्र का दूसरे नंबर का भाई 31 वर्षीय रंजीत और सबसे छोटा भाई 24 वर्षीय राजा आरक्षी भर्ती परीक्षा दिलाने के लिए पनवाड़ी आए थे। सभी लोग मिलकर रविवार की शाम नगारा घाट पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक झारखंड धाम पहुंचे। जहां धसान नदी में नहाने के दौरान जितेंद्र और उसका पुत्र सिद्धांत नदी में डूबने लगे। बेटे को डू...